हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ व्याख्यान का हुआ आयोजन

महेंद्रगढ़ : संस्कृत विभाग, हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय, (हकेवि) के संस्कृत विभाग द्वारा विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार एवं समकुलपति प्रो सुषमा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस व्याख्यान में विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग की डॉ इन्दुबाला मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहीं।

विशेषज्ञ व्याख्यान देतीं डॉ इंदुबाला

डॉ इन्दुबाला ने अपने व्याख्यान में कहा कि विकसित भारत के चार मुख्य स्तम्भ है- नारी, युवा, किसान और दलित। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की शिक्षा पर बल देना चाहिए। अगर महिलाएं मजबूत होगी तो निश्चित रुप से समाज भी मजबूत होगा। उन्होंने डॉ इन्दुबाला ने कौशल विकास के द्वारा आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने की बात कही। उन्होंने बेरोजगारी, मतदान का अधिकार, उद्यमिता एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी प्रकाश डाला । 

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में आयोजन की संयोजक डॉ सुमन रानी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का सपना महिलाओं की भूमिका के बिना कल्पनामात्र होगा क्योंकि महिलाएं समाज की धुरी होती हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक आचार्य डॉ कृष्ण कुमार ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सहायक आचार्य डॉ देवेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ अर्चना कुमारी, सुमित शर्मा एवं संस्कृत विभाग के शोधार्थी बृजेश, मनीषा, बलराम, मनीषा, हिमांशा, वर्षा, मुनेश, तन्नू, रेखा, सपना, दीपक एवं अन्य विभागों के 35 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page