भारत एनवायरमेंट प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत आईजीयू को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड

पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन कैंपस गतिविधियों के लिए इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय सम्मान

Indira Gandhi University के पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग की सक्रिय सहभागिता और सतत प्रयासों के फलस्वरूप विश्वविद्यालय को “भारत एनवायरमेंट प्रोग्राम – भारत सस्टेनेबिलिटी कैंपस मिशन 2026” के अंतर्गत प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम Research Height Foundation द्वारा EPTRI के सहयोग से अर्थ वीक 2026 के अवसर पर आयोजित किया गया।

यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और ग्रीन कैंपस गतिविधियों के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा जागरूकता अभियानों के लिए प्रदान किया गया।

IGU Platinum Award, Bharat Environment Program 2026, Indira Gandhi University Rewari, Sustainability Campus Mission 2026, Green Campus Activities, Environmental Awareness Campaign, Earth Week 2026, IGU Environment Cell, Zero Plastic Drive, Sustainable Development University

पर्यावरण जागरूकता के लिए आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां

कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

  • वेस्ट मैनेजमेंट जागरूकता अभियान
  • सस्टेनेबिलिटी अवेयरनेस रैली
  • जीरो प्लास्टिक ड्राइव
  • सस्टेनेबिलिटी प्रतिज्ञा अभियान
  • ग्रीन कैंपस एक्शन गतिविधियां
Indira Gandhi University, Rewari has been honored with the Platinum Award under the Bharat Environment Program 2026. The University has made outstanding contributions in green campus, environment protection and sustainability activities.

इन गतिविधियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कुलपति के मार्गदर्शन में मिली सफलता

विश्वविद्यालय के पर्यावरण प्रकोष्ठ की संयोजक एवं पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ने कहा कि यह उपलब्धि कुलपति Prof. Asim Miglani के मार्गदर्शन और पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और आयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक

यह सम्मान विश्वविद्यालय की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही समाज में हरित, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण के निर्माण हेतु प्रेरणा प्रदान करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com