स्वामी विवेकानन्द की 163वीं जयंती पर IVRI में “स्वदेशी संकल्प दौड़” का सफल आयोजन
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर, बरेली
बरेली : स्वामी विवेकानन्द जी की 163वीं जयंती के अवसर पर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर परिसर में “स्वदेशी संकल्प दौड़” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
स्वदेशी संकल्प दौड़ की शुरुआत सेंट्रल ऑफिस से हुई और यह दौड़ स्वामी विवेकानन्द ऑडिटोरियम तक संपन्न हुई। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी तथा लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन, उनके आदर्शों, युवाओं के प्रति उनके विचारों तथा शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रनिर्माण, अनुशासन, आत्मबल तथा स्वदेशी विचारधारा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. के. साहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. रूपसी तिवारी, संयुक्त निदेशक (प्रसार-शिक्षा), डॉ. एस. के. मेंदीरत्ता, संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक), डॉ. आयोन तरफदार, वैज्ञानिक (पशुधन उत्पाद प्रबंधन), डॉ. सुमन तालुकदार, वैज्ञानिक (पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग), डॉ. मुकेश कुमार, वैज्ञानिक (जीव रसायन विभाग), राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रबंधक सहित संस्थान के विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी ने स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
