जैन विश्वभारती संस्थान में फिट इंडिया के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

रासेयो स्वयेसविकाओं ने ली स्वयं फिट रहने के साथ लोगों को जागरूक करने की शपथ

लाडनूं : जैन विश्वभारती संस्थान की छात्राओं ने यहां एक कार्यक्रम में सदैव फिट बने रहने, इसके लिए प्रतिदिन आधे घंटे का अभ्यास करने तथा लोगों को भी फिट रहने के लिए जागरूक करने की शपथ ग्रहण की।

Jain Vishwabharati Sansthan organized oath taking program under Fit India
लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में शपथ ग्रहण करते स्वयंसेविकाएं।

यह शपथ ग्रहण उन्होंने यहां चल रहे खेल सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फिट इंडिया शपथ कार्यक्रम में की। कार्यक्रम में खेल सचिव डॉ बलबीर सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम प्रभारी डॉ आभा सिंह, डॉ मनीष भटनागर, डॉ विष्णु कुमार, डॉ गिरिराज भोजक, डॉ अमिता जैन, डॉ गिरधारी लाल शर्मा, कुशाल जांगिड़, स्नेहा शर्मा, देवीलाल कुमावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com