हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वैदिककालीन राजनीति सिद्धांतों पर केंद्रित विशेषज्ञ व्याख्यान संपन्न

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के संस्कृत विभाग द्वारा ‘वैदिकसाहित्ये राजनीतिकसिद्धान्ताः‘ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। आयोजन में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो बलवीर आचार्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार; समकुलपति प्रो सुषमा यादव; मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान पीठ के अधिष्ठाता प्रो चंचल कुमार शर्मा ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य डॉ सुमन रानी एवं योग विभाग के शिक्षक प्रभारी डॉ नवीन द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं नारियल प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रो बलवीर आचार्य ने वेदों में निहित प्रमुख राजनीतिक सिद्धांतों, राजनीतिक संस्थाओं एवं राजनीतिक पद्धतियों से सभी को परिचित करवाते हुए वैदिक समय में प्रचलित राजनीतिक व्यवस्था का विश्लेषण प्रस्तुत किया। संस्कृत विभाग के शिक्षक प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ देवेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ सुमन रानी, डॉ सुमित शर्मा, डॉ कृष्ण कुमार एवं डॉ अर्चना कुमारी, संस्कृत विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com