इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के दो छात्रों का आईटीसी ग्रैंड भारत 5-स्टार होटल में चयन
मीरपुर, रेवाड़ी : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के दो विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटल आईटीसी ग्रैंड भारत (ITC Grand Bharat) में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हेतु हुआ है। चयनित छात्रों में जीवन एवं सृष्टि, दोनों BHMCT (बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी) के पाँचवे सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं।



यह ट्रेनिंग कुल 6 महीने की अवधि की होगी, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को होटल इंडस्ट्री के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवधि में विद्यार्थियों को आईटीसी ग्रैंड भारत की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था दी जाएगी, साथ ही उन्हें ₹8000 प्रति माह प्रोत्साहन राशि (Stipend) भी प्रदान की जाएगी।
यह उपलब्धि विभाग द्वारा चलाए जा रहे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण, उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। डिपार्टमेंट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के अध्यापकों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
