इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में BHMCT, M Com (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) एवं MBA (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) में आवेदन करने की तिथि 9 जून तक बढ़ाई गई

मीरपुर/ रेवाड़ी : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए “बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी”, एमकॉम (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) एवं एमबीए (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के आवेदन के लिए तिथि बढ़ा दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 09 जून 2025 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं आवेदन फार्म सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र के साथ संबंधित विभाग में 16 जून 2025 तक जमा करवा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 8930333320, 9459708557, 9053731571 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com