कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूआईईटी के पाँच विद्यार्थियों का यूके की प्रतिष्ठित कंपनी में चयन
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
कुरुक्षेत्र, 21 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के यूआईईटी संस्थान ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्थान के पाँच विद्यार्थियों का चयन यूनाइटेड किंगडम (यूके) की प्रतिष्ठित कंपनी एवियन प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। इस उपलब्धि ने संस्थान और विश्वविद्यालय दोनों को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कुवि के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कुशल मार्गदर्शन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है।
डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि यह पल न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, “जब विद्यार्थियों को शिक्षा के दौरान ही नौकरी मिलती है, तो यह संस्थान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।”

चयनित विद्यार्थी इस प्रकार हैं:
- हिमांशु सिन्हा (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग)
- तेहान गर्ग
- ऋषभ सिंह
- नीरू रानी
- नक्षत्र अरोड़ा
ये सभी विद्यार्थी डेटा इंजीनियरिंग एसोसिएट पद पर कार्य करेंगे। चयन पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हुआ।
ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. निखिल कुमार मारीवाला ने बताया कि यूआईईटी संस्थान अपने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस मौके पर डॉ. संजीव आहुजा, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. सुनील ढींगरा, और विशाल भी उपस्थित रहे।
यह सफलता विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट नीति की प्रभावशीलता का प्रमाण है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी।
