हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के 42 विद्यार्थियों के एक समूह ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो विकास गर्ग, प्रो भास्कर दास, और सहायक प्रोफेसर इंजीनियर दिव्या शर्मा के साथ प्रमुख संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया।

Students of Central University of Haryana conducted an educational tour

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) का दौरा किया। संस्थन में विद्यार्थियों ने लकड़ी, प्लाईवुड और वन प्रबंधन के वैज्ञानिक पहलुओं को समझा। साथ ही उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया का दौरा किया, जहां डॉ हरीश और उनकी टीम ने उन्हें सर्वेक्षण विधियों के विकास और इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने रुड़की स्थित सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आईआरआई) का दौरा किया। वहां उन्होंने टिहरी डैम और कोलडैम के कार्यशील मॉडलों का अध्ययन किया।

कार्यकारी अभियंता इंजीनियर जे एस जयरा और इंजीनियर संजय ने विद्यार्थियों को जल संसाधन प्रबंधन और जलविद्युत इंजीनियरिंग को विस्तार से समझाया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए सैद्धांतिक अवधारणाओं को व्यावहारिक अनुप्रयोगों से जोड़ने में मददगार साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com