हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेना दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

महेंद्रगढ़ | हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सैनिकों की स्मृति में पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष नरेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं होता। भारतीय सेना का त्याग, बलिदान और अनुशासन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

Tribute to Martyred Soldiers on the occasion of Army Day at Central University of Haryana
Tribute to Martyred Soldiers on the occasion of Army Day at Central University of Haryana

कार्यक्रम में एनएसएस संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार, आयोजन समिति के सदस्य डॉ. नीलम एवं डॉ. मुकेश उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस छात्र समन्वयक प्रीतम पाठक एवं प्रियांशु कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश, समाज और संविधान के प्रति जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com