इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल समापन

विद्यार्थियों और शोधार्थियों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल

मीरपुर (रेवाड़ी) |

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के अटल बिहारी वाजपेई केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल समापन किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष एवं अनुसंधान एवं विकास केंद्र के निदेशक प्रो. पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुस्तक मेले में प्रदर्शित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चयनित पुस्तकों को विश्वविद्यालय पुस्तकालय के संग्रह में शामिल किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हो सके।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने पुस्तक मेले के सफल आयोजन के लिए पुस्तकालय टीम एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए “रीडिंग हैबिट सिस्टम” को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और शोध-आधारित पुस्तकों से अपने ज्ञान एवं कौशल को सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से विद्यार्थी विश्वविद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल समापन  The two-day book fair at Indira Gandhi University concluded successfully.
The two-day book fair at Indira Gandhi University concluded successfully.

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाती रहेंगी।

The two-day book fair at Indira Gandhi University concluded successfully.
The two-day book fair at Indira Gandhi University concluded successfully.

पुस्तक मेले के आयोजन में पुस्तकालय स्टाफ राम सिंह, सुरेश डागर, नीलम, पर्मिला, संतोष, पूनम, श्वेता, ज्योति, नितेश, राहुल, नरेंद्र एवं परवीन सहित सभी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। दो दिवसीय पुस्तक मेले में विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक विभागों के विभागाध्यक्ष, विद्यार्थी एवं शोधार्थी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

The two-day book fair at Indira Gandhi University concluded successfully.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com