हर्षोल्लास के साथ इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

मीरपुर (रेवाड़ी) |

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने की, जबकि डॉ. सीमा मिगलानी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों द्वारा तिरंगे को सलामी दिए जाने तथा कुलपति द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को देश के प्रति समर्पित, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।

The 77th Republic Day was celebrated with great enthusiasm at Indira Gandhi University.
The 77th Republic Day was celebrated with great enthusiasm at Indira Gandhi University.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है और सभी चुनौतियों का सामना करते हुए विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सभी से निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

The 77th Republic Day was celebrated with great enthusiasm at Indira Gandhi University.

कार्यक्रम के अंत में निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को कुलपति द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जागीर नागर ने किया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com