आईवीआरआई में पाँच दिवसीय “हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग ऑन सॉफ्ट टिशू सर्जरी इन एनीमल्स” का सफल समापन

इज्जतनगर, बरेली : भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर के शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग ऑन सॉफ्ट टिशू सर्जरी इन एनीमल्स” का आज सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में पशुओं के लीवर, आंत, पथरी तथा अन्य अंगों की शल्य चिकित्सा संबंधी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग) प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने टीम बनाकर पशुओं पर शल्य चिकित्सा का अभ्यास किया। इसमें पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा नेपाल से आए पशु चिकित्सकों ने भाग लिया।

समापन अवसर पर शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. किरनजीत सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को नवीनतम शल्य चिकित्सा अनुसंधान एवं तकनीकों की जानकारी प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना है, ताकि वे विषम परिस्थितियों में भी सफल शल्य चिकित्सा कर सकें। उन्होंने प्रतिभागियों से अर्जित ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने और सहकर्मियों के साथ साझा करने का आग्रह किया।

Successful completion of five days “Hands-on Training on Soft Tissue Surgery in Animals” at IVRI

परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. अभिषेक सक्सेना ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई दी और कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को सामान्य से लेकर जटिल शल्य चिकित्सा में निपुण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. रेखा पाठक ने पाँच दिवसीय प्रशिक्षण की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतिभागियों को गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल, सीज़ेरियन, मूत्रमार्ग, हर्निया, कान की शल्य चिकित्सा, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, प्लेटिंग, इंटरलॉकिंग नेल, डायनेमिक इंटरनल फिक्सेशन तथा फ्रैक्चर प्रबंधन जैसी तकनीकों का भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लेब टू लैंड कार्यक्रम संस्थान के उद्देश्य को साकार करते हैं, जिससे विभिन्न राज्यों के पशु चिकित्सक अपने क्षेत्रों में अर्जित ज्ञान का उपयोग कर पशुपालकों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा सकें और राष्ट्रीय स्तर पर पशुपालन क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

Successful completion of five days “Hands-on Training on Soft Tissue Surgery in Animals” at IVRI
Successful completion of five days “Hands-on Training on Soft Tissue Surgery in Animals” at IVRI

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रोहित कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी गोपीनाथन सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com