कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर
समाज सेवा व व्यक्तित्व निर्माण पर जोर
कुरुक्षेत्र | Campuskatta News : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में
केयू यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का शुभारम्भ किया गया।
🗣️ समाज सेवा से व्यक्तित्व निर्माण – डॉ. आनन्द कुमार
शिविर के उद्घाटन अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनन्द कुमार ने कहा कि
एनएसएस का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान अपनी कमियों को पहचानें और उन्हें दूर कर व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दें।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को देशप्रेम, समर्पण और सेवा भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. आनन्द कुमार ने बताया कि एनएसएस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्तर के शिविरों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है।
🚫 नशा मुक्त समाज का संदेश
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलाबाद के शिक्षक
डॉ. अनिल शर्मा ने स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहकर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

🙏 अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए
स्वयंसेवकों से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
