हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में डीएनए डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में डीएनए डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने संदेश के माध्यम से कहा कि डीएनए की खोज विभिन्न जीव विभागों में नवाचार लाने और परिवर्तन करने में काम आ रहा है। विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो सुषमा यादव ने भी संदेश में कहा कि डीएनए जैव विभाग का आधार है और इसकी खोज विज्ञान को परिवर्तित कर रही है।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो बिजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल ऑफ इंटरडिस्किप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंस की डीन प्रो नीलम संगवान ने भी डीएनए पर चर्चा की। आयोजन में ’राष्ट्रीय पादप जैवप्रौद्योगिकी संस्थान’ के प्रो एन के सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने शोध के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ के के शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक डॉ इंद्रजीत कौर, डॉ नम्रता ढाका, डॉ राम गोपाल निथरवाल, डॉ रवि कुमार, डॉ हुमीरा सोनह और विभिन्न जैव विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ रुपेश देखमुख ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com