हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में हेल्थ थेरेपी पर केंद्रित कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में बुधवार को हेल्थ थेरेपी पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेल्थ स्टूडियो, सिंगापुर सुखदेव सिंह विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में इस तरह के आयोजनों को महत्त्वपूर्ण बताया।

हकेवि में हेल्थ थेरेपी पर प्रतिभागियों को संबोधित करते विशेषज्ञ सुखदेव सिंह

इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग, यूथ रेडक्रॉस, अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय व भारत स्काऊट एंड गाइड के संयुक्त प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ मुकेश कुमार व प्रो दिनेश चहल ने विशेषज्ञ का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सुखेदव सिंह ने मानव शरीर की कार्यप्रणाली जैसे पाचन, कंकाल, हृदय और श्वसन प्रणाली के संबंध में प्रतिभागियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न व्यायामों का भी प्रदर्शन किया। आयोजन में करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में सवाल-जवाब सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन एम एड की छात्रा अवंतिका मौर्य ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com