हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ओपन काउंसलिंग 20 अगस्त को

स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में रिक्त सीटों हेतु पंजीकरण शुरु

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन/फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन आगामी 20 अगस्त को किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस काउंसलिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर अध्ययन के लिए अभ्यर्थियों को एक अवसर ओर उपलब्ध करवाया जा रहा हैै।

Central University of Haryana, CUH

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन/फिजिकल काउंसलिंग 20 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 13 से 19 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। कुलसचिव ने बताया कि अभ्यर्थी को शेडयूल के अनुसार 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ओपन काउंसलिंग का शेडयूल, पात्रता मानदंड व अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।  इसी क्रम में विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में सुपरन्यूमेरी सीटों पर दाखिले के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी मंगलवार से शुरु हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com