ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रेकिंग में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन

2009 में स्थापित केंद्रिय विश्वविद्यालयों में टॉप पर हकेवि, हरियाणा राज्य में तीसरें स्थान पर

रेंकिंग 2024-25 जारी, विश्वविद्यालय की श्रेणी में हकेवि 29वें पायदान पर

महेंद्रगढ़ : भारत की प्रतिष्ठित ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रेंकिंग 2024-25 जारी हो गई है। इस रेंकिंग में गवर्मेंट यूनिवर्सिटीज के लिए निर्धारित भारत की उत्कृष्ट गवर्मेंट मल्टीडिसीप्लिनरी यूनिवर्सिटी की श्रेणी में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय इस बार वर्ष 2023 वर्ष की 33वीं रेंक से आगे बढ़कर 2024 वर्ष में 29वीं रेंक पर आ गया है।

Central University of Haryana, CUH

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्राप्त 29 वीं रेंकिंग पर हर्ष व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों व सभी सहभागियों को समर्पित किया। कुलपति ने इस उपलब्धि के बाद कहा कि अवश्य ही विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन की दिशा में ऐसे ही प्रयासरत रहेगा और निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Advertisement

यहां बता दें कि ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रेंकिंग 2024-25 में जगह बनाने वाली 2009 में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है। इसी तरह हरियाणा राज्य में विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों व विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष जुड़े सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से साल दर साल विश्वविद्यालय के प्रदर्शन में गुणात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है, वह उल्लेखनीय है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सुनील कुमार कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों की मेहनत का नतीजा है। वर्ष 2023 में प्राप्त 33वीं रेंक से आगे बढ़ते हुए 2024 में विश्वविद्यालय 29वीं रेंक पर आ पहुँचा है। हकेवि के आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के उपनिदेशक प्रो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्र के विकास में योगदान देने हेतु निरंतर बहुविषयक शोध के मोर्चे पर कार्य कर रहा है।

साथ ही साथ विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय उन्नति की दिशा में अग्रसर है, जिसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय दिन प्रतिदिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है रैकिंग भी इस बात का ही परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

09:35