हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता जारी

हरियाणा / महेंद्रगढ़ : केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में आयोजित हो रहे चार दिवसीय उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन विभिन्न प्रतिभागी टीमों के द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को आयोजित मुकाबलों की शुरुआत लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी व पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के बीच हुए मुकाबले में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा व हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने जीत हासिल की।

तीसरे मुकाबले में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी हरियाणा व एमएमयू, अंबाला के बीच हुए मैच में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी हरियाणा ने जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी व स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी, पटियाला के बीच हुए मुकाबले में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरूक्षेत्र ने बाजी मारी। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी आॅफ हरियाणा, राई के बीच हुए मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार व एलपीयू यूनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में एलपीयू यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत हासिल की। गुरु अगंद देव पशु विज्ञान एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला के बीच हुए मुकाबले में गुरु अगंद देव पशु विज्ञान एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय ने जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com