कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के साथ समझौता ज्ञापन

वाणिज्य, लेखांकन एवं प्रबंधन शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 16 जनवरी 2026 को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह एमओयू “ग्लोबल एजुकेशन समिट: कॉमर्स एंड अकाउंटेंसी 2026” के अवसर पर द ललित होटल, नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान संपन्न हुआ।

Memorandum of Understanding with Kurukshetra University and the Institute of Chartered Accountants of India (ICAI)
Memorandum of Understanding with Kurukshetra University and the Institute of Chartered Accountants of India (ICAI)

एमओयू पर हस्ताक्षर

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेन्द्र पाल तथा वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में प्रो. तेजिंदर शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

शैक्षणिक-व्यावसायिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि यह समझौता वाणिज्य, लेखांकन एवं प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक और व्यावसायिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को व्यावहारिक, उद्योगोन्मुख और पेशेवर आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है।

विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष फोकस

वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने जानकारी दी कि इस एमओयू के अंतर्गत विभाग में संचालित बी.कॉम., बी.कॉम. (ऑनर्स), एम.कॉम., प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम विकास, फैकल्टी प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के कौशल संवर्धन और व्यावसायिक मार्गदर्शन पर विशेष बल दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, संयुक्त रूप से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDPs), कार्यशालाएं, सेमिनार, सम्मेलन, अतिथि व्याख्यान एवं शोध गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com