इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ

मीरपुर (रेवाड़ी) | 5 जनवरी 2026 | CampusKatta News

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कौशल संवर्धन एवं व्यावसायिक विकास केंद्र तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) पर आधारित 10 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

Inauguration of Orientation Program on National Education Policy by Indira Gandhi University and Central University Haryana

कुलपतियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की, जबकि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार ने स्वागत भाषण दिया तथा उपनिदेशक प्रो. तनु गुप्ता ने कार्यक्रम अध्यक्ष का औपचारिक परिचय प्रस्तुत किया।


Inauguration of Orientation Program on National Education Policy by Indira Gandhi University and Central University Haryana

शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख स्तंभ – प्रो. टंकेश्वर कुमार

प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू करने में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए शिक्षकों का इस नीति पर प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के ओरिएंटेशन कार्यक्रम नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होंगे।


NEP आत्मनिर्भर और विकसित भारत का आधार – प्रो. असीम मिगलानी

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में एक मजबूत आधार है
उन्होंने बताया कि नैतिकता, नेतृत्व, कौशल विकास, अनुसंधान और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे गहन विषयों को समाहित कर यह नीति देश की शिक्षा प्रणाली को नई दिशा दे रही है। इसके अनुरूप पाठ्यक्रम एवं सिलेबस में संशोधन की आवश्यकता है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम इस दिशा में अत्यंत उपयोगी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि NEP अकादमिक सहयोग पर विशेष बल देती है, और इसी भावना के तहत इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा द्वारा यह संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


Inauguration of Orientation Program on National Education Policy by Indira Gandhi University and Central University Haryana

प्रथम सत्र का समापन एवं तकनीकी सत्र

प्रथम सत्र के अंत में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की कार्यक्रम संयोजक डॉ. ममता अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कि

दूसरे सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के प्रो. संजीव कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत करिकुलम सुधार एवं क्रेडिट फ्रेमवर्क विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।


Inauguration of Orientation Program on National Education Policy by Indira Gandhi University and Central University Haryana

लगभग 90 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता

इस 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में देशभर से लगभग 90 शिक्षक एवं प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com