एलुमिनी मीट में जुटेंगे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र 

विश्वविद्यालय के विकास में योगदान पर कुलपति संग करेंगे चर्चा

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में शनिवार 27 अप्रैल, 2024 को एलुमिनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार उपस्थित रहेंगे।

Central University of Haryana, CUH

विश्वविद्यालय के एलुमिनी एसोसिएशन के डीन प्रो हरीश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र का विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रतिभागिता हेतु विभिन्न विभागों के 283 पूर्व छात्र शामिल होने जा रहे हैं। प्रो हरीश कुमार ने बताया कि  इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय प्रशासन व पूर्व छात्र मिलकर एक मंच पर विश्वविद्यालय के विकास में योगदान विषय पर चर्चा करेंगे और सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com