काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एकीकृत ग्रामीण विकास केंद्र में ग्राम चौपाल सत्र संपन्न

वाराणसी : बीएचयू के एकीकृत ग्रामीण विकास केंद्र में “कृषि विज्ञान केंद्र और किसान उत्पादक संगठन” विषय पर ग्राम चौपाल सत्र आयोजित किया गया। सत्र मुख्य वक्ता डॉ राहुल कुमार सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर, वाराणसी थे, डॉ आलोक कुमार पाण्डेय  कोर्स कोऑर्डिनटोर और डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

श्याम मोहन सिंह और चंदनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ सिंह ने कृषि में प्रौद्योगिकी प्रसार, क्षमता निर्माण और उद्यमिता विकास में केवीके की भूमिका पर अपनी विशेषज्ञता साझा की। डॉ आलोक कुमार पाण्डेय और डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह सिंह ने किसानों को सशक्त बनाने, बाजार तक पहुंच में सुधार करने और उनकी आय में वृद्धि करने में एफपीओ के महत्व पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की।

सत्र में किसानों, ग्रामीण युवाओं और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का समन्वय चांदनी कुमारी एवं श्याम मोहन सिंह ने किया। सत्र के अंत में, वेंकट ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com