काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ संजय “गाजियाबाद नेशनल फेलोशिप” से सम्मानित

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजय को ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपीओए की गाजियाबाद नेशनल फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया है। इस फ़ेलोशिप का उद्देश्य नवीन शैक्षणिक एवं अनुसंधान का समर्थन करना है जो शैक्षणिक और सामाजिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। फेलोशिप के लिए केंद्रीय चयन समिति एप्लीकेशन फॉर्म का स्क्रीनिंग करती है।

गाजियाबाद नेशनल फ़ेलोशिप न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करती है बल्कि क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करती है।

यह सम्मान डॉ संजय के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और शैक्षणिक समुदाय में बीएचयू के योगदान पर प्रकाश डालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com