कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद चुनाव में डॉ. हरविन्द्र सिंह लौंगोवाल के सिर सजा जीत का ताज
कुरुक्षेत्र |
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) की कार्यकारिणी परिषद के चुनाव गुरुवार को केयू के डॉ. आर.के. सदन में संपन्न हुए। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार आयोजित इस चुनाव में कुल 89 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव परिणामों में डॉ. हरविन्द्र सिंह लौंगोवाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 67 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी डॉ. मीनाक्षी सुहाग को 20 मत मिले। इस दौरान 02 मत रद्द घोषित किए गए। चुनाव में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

चुनावी जीत के बाद डॉ. हरविन्द्र सिंह लौंगोवाल ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे तथा शिक्षक हितों की रक्षा और उन्नयन के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं कुवि के उपकुलसचिव डॉ. पंकज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि
🔹 एसोसिएट प्रोफेसर कोटे से डॉ. मनीषा संधू का सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका है।
🔹 वहीं कोर्ट सदस्यों में डॉ. पूजा, डॉ. राम विचार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार और डॉ. सुमन बाला निर्विरोध चुने गए हैं।
🔹 असिस्टेंट प्रोफेसर कोटे में आज हुए चुनाव में डॉ. हरविन्द्र सिंह लौंगोवाल को जीत हासिल हुई।
इस अवसर पर डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. वीर विकास तथा डॉ. सोहन लाल भी उपस्थित रहे।