नेचर इंडेक्स में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुसंधान के मोर्चे पर अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) को प्रतिष्ठित जर्नल ‘नेचर’ द्वारा जारी ‘नेचर इंडेक्स‘ में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) सहित विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ अनुसंधान में अग्रणी स्थान प्राप्त हुआ है। उच्च गुणवत्ता वाले शोध आउटपुट के मोर्चे पर लगभग 131 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को 152वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Haryana Central University, Mahendragarh, CUH

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने वर्ष 2023 के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की स्थिति को बेहतर करने के निरंतर प्रयासों में विश्वविद्यालय सहभागियों की प्रतिबद्धता की सराहना की और इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं और संकाय सदस्यों को समर्पित किया।

यहां बता दें कि नेचर जर्नल द्वारा प्राकृतिक विज्ञान और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्रों से अंतरराष्ट्रीय ख्याति के 145 शोध पत्रिकाओं से प्रकाशनों का चयन करके अनुसंधान नेतृत्व रैंकिंग निर्धारित की जाती है। पत्रिकाओं का चयन उनके क्षेत्रों के अग्रणी वैज्ञानिकों के एक स्वतंत्र पैनल द्वारा प्रतिष्ठा के आधार पर किया जाता है। भारतीय विज्ञान संस्थान हिस्सेदारी के मामले में पहले स्थान पर रहा, हालांकि वर्ष 2023 में योगदान में गिरावट आई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) इस सूचकांक में 62वें स्थान पर रहा।

हकेवि के शोध अधिष्ठाता प्रो पवन कुमार शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्र के विकास में योगदान देने हेतु निरंतर अनुसंधान के मोर्चे पर कार्य कर रहा है। साथ ही साथ विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय उन्नति की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हकेवि न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय कुलपति के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उल्लेखीय परिणाम ला रहा है और यह उपलब्धि इसी बात का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com