हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों की हुई शुरुआत

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में ‘प्लैनेट बनाम प्लास्टिक‘ पर केंद्रित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक पर्यावरणीय कारवाई को प्रेरित करने की एक सराहनीय पहल है।

विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो नीलम सांगवान ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जहां जीवन मौजूद है। कार्यक्रम की संयोजक एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग की अध्यक्ष डॉ मोना शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम प्लैनेट बनाम प्लास्टिक है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।

इसके बाद स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय चिंताओं एवं उसके समाधानों पर केंद्रित स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आयोज के दूसरे दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निदेशक एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ प्रवीण कुमार का विशेषज्ञ व्याख्यान होगा तथा विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की समन्वयक डॉ स्मिता ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में डॉ अनिता सिंह, डॉ विक्रम सिंह, डॉ अनूप यादव, डॉ भूपेन्द्र सिंह सिहत विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com