हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के चौथी काउंसलिंग १५ जुलाई को

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में शैक्षणिक सत्र २०२४-२५ हेतु स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए चौथी काउंसलिंग आगामी १५ जुलाई को होगी। इसके अंतर्गत श्रेणीवार लिस्ट १५ जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके लिए 18 जुलाई, २०२४ तक ऑनलाइन शुल्क जमा की जा सकती है।

Haryana Central University, Mahendragarh, CUH

शैक्षणिक सत्र २०२४-२५ की सीयूईटी की प्रवेश प्रक्रिया का संयोजन कर रहे डॉ तेजपाल ढ़ेवा, डॉ सिद्धार्थ शंकर राय व डॉ सुशील कुमार ने बताया कि सीयूईटी २०२४ के अंतर्गत जारी दाखिला प्रक्रिया में विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए चौथी काउंसलिंग १५ जुलाई को, पांचवी काउंसलिंग २३ जुलाई को तथा छठी काउंसलिंग २९ जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात सीटें रिक्त रहने की स्थिति में ०२ अगस्त को रिक्त सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र के अंतर्गत कक्षाओं की शुरुआत आगामी ०१ अगस्त २०२४ से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com