हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सुपरनुमरेरी सीटों के लिए काउंसलिंग 3 सितंबर को

स्नातक कार्यक्रमों में सुपरनुमरेरी हेतु पंजीकरण शुरु

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में सुपरनुमरेरी सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन आगामी 3 सितंबर को किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस काउंसलिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में सुपरनुमरेरी सीटों पर अध्ययन के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Central University of Haryana, CUH

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सुनील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में सुपरनुमरेरी सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग 3 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 28 अगस्त से 02 सितंबर, 2024 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। कुलसचिव ने बताया कि अभ्यर्थी को शेडयूल के अनुसार 03 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि सुपरनुममेरी सीटों के अंतर्गत स्नातक कार्यक्रमों में सैनिकों के बच्चों व विधवाओं, खेल, विदेशी नागरिकों, कश्मीरी विस्थापितों, कश्मीरी हिंदु परिवार के बच्चों, जांट व पाली गांवों के नागरिकों, कोविड-19 महामारी में माता-पिता को खो चुके बच्चों तथा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों आदि पर पात्र अभ्यर्थियों के दाखिले किए जाएंगे।

फिजिकल काउंसलिंग का शेडयूल, पात्रता मानदंड व अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com