अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

ग्वालियर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और कचरा मुक्त भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, इस वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में “स्वच्छता ही सेवा २०२५, स्वच्छोत्सव एवं सेवा पर्व २०२५” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस. एन. सिंह के कुशल नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और हाउसकीपिंग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही, प्रधानमंत्री श्री मोदी के ७५वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पर्व २०२५ का भी उद्घाटन किया गया।

संस्थान में १७ सितम्बर से २ अक्टूबर तक सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत हाउसकीपिंग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर, वृक्षारोपण और अन्य स्वच्छता संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसके पहले, निदेशक प्रो. एस. एन. सिंह और एसोसिएट डीन इंस्टिट्यूट सर्विसेज, डॉ. मनोज कुमार दास के सहयोग से संस्थान में १ से १५ सितम्बर २०२५ तक स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन भी किया गया।

इस जानकारी की पुष्टि संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमति दीपा सिंह सिसोदिया ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com