महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/वर्धा : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों, समस्याओं तथा भावी योजनाओं पर संवाद के उद्देश्य से हुई।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. शर्मा ने विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, अनुसंधान में हुई प्रगति तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं से मंत्री महोदय को अवगत कराया। साथ ही हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर प्रस्तावित योजनाओं और नवाचारों की भी जानकारी दी गई।

Advertisement

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह शिष्टाचार भेंट विश्वविद्यालय के भविष्य और विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि और हिंदी भाषा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में नई संभावनाएं प्रकट हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *