हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में अर्जुन पुरस्कार विजेता और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता असन कुमार सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने की। विश्वविद्यालय कुलपति ने आयोजन के लिए विभाग को बधाई देते हुए कहा कि खेलों को हमें अपनी दिनचर्चा का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो जे पी भूकर ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा रस्साकशी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, तीन किलोमीटर की दौड़ सहित कई मनोरंजक खेलों एवं रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया। समारोह में विद्यार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों सहित उनके परिवारजनों से भी सक्रिय भागीदारी की। इनमें वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की टीम विजयी रही। वहीं लड़कों की श्रेणी में रस्साकशी प्रतियोगिता में पुस्तकालय विज्ञान विभाग की टीम तथा लड़कियों की श्रेणी में मनोविज्ञान विभाग की टीम ने बाजी मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com