हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय मे बुक कवर डिजाइन प्रतियोगिता

हरियाणा / महेन्द्रगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत बुक कवर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को बुक कवर डिजाइन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 70 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

 Central University of Haryana May Book Cover Design Competition

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीर पाल सिंह और होटल प्रबंधन और पर्यटन विभाग में सहायक आचार्य डॉ.विकाश द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समन्वयन विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सी.एच., उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और सूचना वैज्ञानिक श्री नरेश कुमार तथा डॉ. विनिता मलिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com