वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर संपन्न

विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग का आयोजन

सुरत : राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सूरत ब्लड डोनेशन सेंटर एंड रिसर्च सेंटर और उनकी टीम द्वारा समाज की मदद के लिए लगभग ५० रक्त यूनिट एकत्र की गईं।

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपती डाॅ किशोर सिंह एन चावड़ा एवं महासचिव डाॅ आर सी गढ़वी उपस्थित रहे और रक्तदाताओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के समन्वयक डॉ प्रकाशचन्द्र पटेल ने उपस्थित होकर स्वयंसेवकों के कार्य का उत्साहवर्धन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रबंधन विभाग के समन्वयक डाॅ फाल्गुनी एम ठक्कर के मार्गदर्शन में विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक मुकेश के रोहित एवं स्टाफ मित्रों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com