“बनारस हिंदू विश्वविद्यालय मे एक पेड़ माँ के नाम”: पर्यावरण और संस्कृति का संगम

वाराणसी : पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देना और मातृत्व की भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को जोड़ना था। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ एस.एन शंखवार जी मुख्य अतिथि एवं कला संकाय के डीन प्रो. सुषमा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

"Banaras Hindu University Me Ek Ped Maa Ke Naam": Confluence of Environment and Culture

विभागाध्यक्ष डॉ शोभना नार्लीकर ने कहा, “यह पहल विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी सिखाने के साथ-साथ मातृत्व की भावना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ती है। नवरात्र के इस पावन समय में माँ को समर्पित एक पौधा, माँ दुर्गा और माँ धरती दोनों को नमन है।”

छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण किया और नवरात्र के सांस्कृतिक गीतों एवं भजनों के साथ वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इसमें मुख्य रूप से प्रो. अनुराग दवे, डॉ.धीरेन्द्र राय, डॉ. नेहा पांडेय, डॉ. बाला लखेंद्र, छात्र सुजीत पासवान,विवेक सिंह आदि मौजूद थे।

"Banaras Hindu University Me Ek Ped Maa Ke Naam": Confluence of Environment and Culture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com