हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सूचना वैज्ञानिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

पुस्तकालय तकनीक और करियर प्रगति पर ऑनलाइन माध्यम से चर्चा

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा पुस्तकालयों में तकनीकी रुझानों और करियर प्रगति के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक सूचना वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित किया। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस सम्मेलन में देश  के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 25 से अधिक सूचना वैज्ञानिकों ने प्रतिभागिता की।

सम्मेलन में प्रतिभागिता करते सूचना वैज्ञानिक

कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ संतोष सी एच ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पुस्तकालय तकनीक पर चर्चा की। उन्होंने पुस्तकालय सेवाओं में तकनीक का इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया। प्रतिभागियों ने मोबाइल लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी सिस्टम, आरएफआईडी तकनीक, एलएमएस, साहित्यिक चोरी सॉफ्टवेयर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स का उपयोग, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन के लिए बिग डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने अनुभव और विचार साझा किए।

आयोजन में कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की डॉ लिनी, स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से डॉ रंजीत सिंह, असम के नॉर्थ ईस्ट विश्वविद्यालय से कल्लोल दास, पांडिचेरी विश्वविद्यालय से ओलिवर, जेएनयू से जोहान मीर, जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय से डॉ विक्रम ने लाइब्रेरी आईसीटी रुझानों, पुस्तकालय प्रौद्योगिकी प्रवृत्तियों, करियर प्रगति के मुद्दों और संभावित समाधानों के बारे में चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की सूचना वैज्ञानिक डॉ विनीता मलिक की सूचना वैज्ञानिकों का पहला सम्मेलन आयोजन करवाने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनीता मलिक ने किया। कार्यक्रम के अंत में हकेवि के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष नरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com